फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाध्यक्ष फायरस्टेशन और कोतवाली पहुंचे

Sat, 28 Nov 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को हुए अग्निकांड में दो बच्चों की मौत की घटना पर सांत्वना देने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी शनिवार को पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचे। वाजपेयी का यह दौरा एकदम अलग अंदाज में था। वह अचानक फायर स्टेशन और नगर कोतवाली पर पहुंच गए। फायर स्टेशन में संसाधनों के अभाव के लिए उन्होंने राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया। थाने से उन्होंने पीड़ित परिवार द्वारा कराई गई रिपोर्ट और घटना के बाद हुए बवाल के मामले में पुलिस द्वारा दर्ज कराई एफआईआर की प्रति ली।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार से मिलने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शनिवार को पुलिस प्रशासन को चकमा दे दिया। पहले वह पीड़ित सुनील सक्सेना की कचहरी रोड स्थित दुकान पर पहुंचे। यहां से सक्सेना का घर लगभग 100 मीटर की दूरी पर है। वाजपेयी उनके घर पैदल ही चल दिए। यहां खड़े मीडियाकर्मियों से कहा कि वह अरूणा नगर स्थित पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा के घर पहुंचे वहां वह प्रेस करेंगे। यह जानकारी मिलते ही उनकी सुरक्षा में लगे कोतवाली नगर प्रभारी भी फोर्स सहित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंच गए। लेकिन वाजपेयी पुलिस को चकमा देकर भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ अग्निशमन विभाग जा पहुंचे। यहां से कोतवाली नगर आ गए। यहां उन्होंने प्रशासन और पीड़ित परिवार की ओर से हुई एफआईआर की प्रति ली। वाजपेयी के इस अंदाज से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

 बाद में अरुणा नगर स्थित पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा के आवास पर प्रेस से बातचीत में लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि जिला मुख्यालय का फायर स्टेशन संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। विभाग के पास आग बुझाने की मात्र दो गाड़ियां हैं। इसमें एक 25 साल तो दूसरी 18 साल पुरानी है। विभाग के पास स्टाफ का भी अभाव है। जिला अग्निशमन विभाग की ओर से डीजी फायर सर्विस लखनऊ को हर महीन रिपोर्ट भेजी जाती है। इसमें विभाग द्वारा अपनी आवश्यकता बताई जाती है, लेकिन लखनऊ में लापरवाही के चलते रिपोर्ट को पढ़ना भी जरूरी नहीं समझा जाता। संसाधनों की कमी शासन की नाकामी के कारण है।
विज्ञापन


अग्निकांड में दो बच्चों की मौत के बाद हुए बवाल को लेकर प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई की वाजपेयी ने कड़ी निंदा की है। मीडियाकर्मी और पीड़ित परिवार साथ पुलिस की ओर से की गई मारपीट प्रशासन का निकम्मापन है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, डेविड वर्मा, मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें