एटा। लायंस क्लब पांच दिवसीय संतुष्टि का सकोरा अभियान चला रहा है। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को डीएम और एसएसपी ने पक्षियों के लिए दाना-पानी रखा है। जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कहा के यह बहुत पुनीत कार्य है। हम लोग शहर में पशु-पक्षियों की अनदेखी कर देते हैं जिस कारण पक्षी ऐसी तपती गर्मी में तड़पते रहते हैं। शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कि हम सबको अपने घर की छतों पर दाना-पानी रखना चाहिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि पक्षियों का जीवन बचाने के लिए यह बहुत अच्छी पहल है।
लायंस क्लब के जोन चेयरपर्सन अनुज प्रताप ने बताया कि शहर में लगातार मिट्टी के पात्र वितरित किए जा रहे हैं। जिससे लोग अपने घरों और आसपास पक्षियों के लिए दाना-पानी रखें। शनिवार को ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल के बच्चों को पात्र दिए जाएंगे। क्लब उपाध्यक्ष देवेश पाल सिंह, डायरेक्टर सीए प्रतीक अमोरिया, स्वागत पचौरी, संजीव जादौन, देव सोलंकी, महिला विंग डायरेक्टर राजकुमारी सीमा वर्ष्णेय, मीडिया प्रभारी नंदिनी गोस्वामी, वीना दीक्षित, प्रीति सिंघल, लता सिंह, डॉ. सरिता यादव, बबिता कुलश्रेष्ठ रहे।