डीएलएड के पेपर के दौरान निरीक्षण करते डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार ।
- फोटो : ETAH
एटा। जिले में डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आठ केंद्रों पर कराई गई। सभी केंद्रों पर 2,823 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कुल 39 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले शिक्षकों ने कड़ाई से चेकिंग की। साथ ही कोई इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं दी।
डीएलएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में 2,862 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा के दौरान 39 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं 2,823 परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में परीक्षा दी। मंगलवार को प्रथम पाली में सुबह दस से 12 बजे तक आरंभिक स्तर पर भाषा एवं गणित के पठन-लेखन क्षमता का विकास विषय का पेपर आयोजित किया गया। वहीं दूसरी पाली में दो से चार बजे तक शैक्षिक प्रबंधन एवं प्रशासन का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षार्थियों के प्रवेश करने से पहले उनके प्रवेशपत्र चेक कर सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी आठ केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण कराई गई। कोई नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया।
पूर्व में बिक चुका है लीक पेपर
पूर्व में डीएलएड की परीक्षा के दौरान प्रयागराज से लीक हुआ पेपर शहर में दो-दो हजार रुपये में बिक चुका है। इसके चलते इस बार परीक्षा केंद्रों पर सख्ती बरती गई। यहां एक-एक परीक्षार्थी की कड़ाई से चेकिंग की गई, वहीं सेंटरों के बाहर पुलिस बल और एलआईयू के जवान सक्रिय रहे। यही वजह रही कि इस बार पेपर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।