फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर खरीददारी को उमड़ी भीड़

Tue, 10 Nov 2015 07:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपोत्सव पर मंगलवार को भी खरीददारी का दौर जारी है। मंगलवार को बाजारों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। धनतेरस पर आधी रात तक खुलीं दुकानें मंगलवार सुबह दोबारा  गुलजार हो गईं। आभूषण की दुकानों पर भी दिनभर खासी भीड़ नजर आई। वहीं, छोटी दिवाली को लेकर अन्य सामानों की भी बिक्री बढने से खाद्य सामग्री, मिष्ठान, खील, बताशे,ड्राइफ्रूट्स, विद्युत सामान दुकानों पर भीड़ उमड़ी। सुबह से लेकर देर रात तक यहां ग्राहकों का तांता लगा रहा। पर्व पर गिफ्ट कलैक्शन की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर्व को लेकर बाजार ही नहीं शहर की सड़कों पर भी मंगलवार को भीड़ दिखाई दी। इसके चलते शहर में लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ा। दुकानों के आगे सजाए गए सामान भी अतिक्रमण को बढ़ावा दे रहे हैं। घंटाघर, बाबूगंज और गांधी मार्केट में लोगों का पैदल निकलना दूभर हो रहा था। वहीं, छोटी दीपावली की शाम से घरों के बाहर चाइनीज झालरों की रंगबिरंगी चमक देखने को मिली। इसके अलावा घरों में दीपावली पूजन, लजीज पकवान बनाने की  तैयारियों में व्यस्त दिखाई दीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें