फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आठ साल की उम्र में दिव्यांश ने हासिल की प्री-ब्लैक बेल्ट

Tue, 30 Dec 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
प्रतियोगिता के दौरान दाव-पेंच आजमाते ताइक्वांडो खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
एटा। एक दिवसीय कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में दून पब्लिक स्कूल के छात्र दिव्यांश विवेक वशिष्ठ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्री-ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। मात्र 8 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

ताइक्वांडो क्लासेस की ओर आयोजित परीक्षा के दौरान अन्य खिलाड़ियों ने भी दमखम दिखाया। निकेत को येलो बेल्ट, प्रतीक, धैर्य पाल, ध्वनि व सभ्या को ग्रीन बेल्ट, तेजस राजपूत को ग्रीन वन बेल्ट, अरिका राव, अथर्व शेखर व तन्वी शेखर को ब्लू बेल्ट तथा आदित्य को रेड बेल्ट प्रदान की गई। मुख्य कोच कंचन सागर ने कहा कि ताइक्वांडो का उद्देश्य केवल बेल्ट दिलाना नहीं बल्कि बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता विकसित करना है।
दिव्यांश की सफलता निरंतर अभ्यास, सही प्रशिक्षण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। आने वाले समय में क्लास के और खिलाड़ी भी उच्च स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सफल खिलाड़ियों को बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में सत्यम कमल, धैर्य प्रताप, आराध्या मिश्रा, लक्ष्मी सिंह आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें