फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडल रेल प्रबंधक ने किया बरहन-एटा रेल खंड का निरीक्षण

Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। यात्रियों की सुविधा, संरक्षा एवं परिचालन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य बृहस्पतिवार को मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज ने बरहन-एटा रेल खंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यान से व्यापक विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण किया और अवागढ़ स्टेशन पर जल्द ही एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर के ठहराव की बात कही।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे प्रयागराज के मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि रेल संरक्षा से जुड़े सभी मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाए। विंडो-ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान रेल पथ, सिग्नल, ओएचई, प्लेटफॉर्म, समपार फाटकों की स्थिति, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स, बैलास्ट, सिग्नल दृश्यता एवं परिचालन व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई।
शिवालय टेहू, अवागढ़, जवाहरपुर कमसान हाल्ट एवं एटा स्टेशन पर यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। अवागढ़ स्टेशन पर स्थानीय यात्रियों की मांग पर एटा–आगरा फोर्ट पैसेंजर ट्रेन के शीघ्र ठहराव का आश्वासन दिया। इससे क्षेत्रवासी खुश नजर आए।
विज्ञापन


उप मुख्य योजना प्रबंधक गति शक्ति यूनिट डीके भारद्वाज, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक गुड्स अतुल यादव, उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें