फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडलायुक्त ने हाथ मिलाकर लाभार्थी महिलाओं को दीं शुभकामनाएं

Thu, 19 Jun 2025 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मंडलायुक्त अलीगढ़ संगीता सिंह बृहस्पतिवार को एटा आईं। गांव भाऊपुरा में जनचौपाल की। विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं को प्रमाणपत्र वितरित किए और हाथ मिलाकर शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

ब्लॉक जैथरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भाऊपुरा के मजरा मानपुरा में एग्रीफार्मड फ्रैश ऑर्गेनिक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का स्थलीय निरीक्षण किया। एफपीओ (किसान उत्पादक संगठन) के विनोद चौहान ने मंडलायुक्त को केंचुए से खाद बनाए जाने एवं खेती के नए आयामों के संबंध में जानकारी दी। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनांतर्गत 25 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित मध्याकार आरएएस-25 बायोफ्लॉट टैंक का मंडलायुक्त ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
ग्रामवासियों के साथ जनचौपाल का आयोजन किया। किसानों की समस्याओं को सुना और योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। कहा कि एफपीओ के माध्यम से किसान सामूहिक रूप से खेती, भंडारण, प्रसंस्करण एवं विपणन कर अपनी आय को दोगुना कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देशित किया कि एफपीओ को आवश्यक तकनीकी, विपणन और वित्तीय सहयोग मुहैया कराया जाए। कई महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, एसएसपी श्याम नारायण सिंह, डीएफओ सुंदरेशा, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन सत्य प्रकाश, एडीएम न्यायिक रमेश मौर्य, एसडीएम सदर जगमोहन गुप्ता, एसडीएम अलीगंज विपिन कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें