फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो पक्षों के बीच झगड़े में 30 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 19 Jun 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दो पक्षों के मध्य हुए विवाद में 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना मलावन में गांव बिरसिंहपुर निवासी रामेश्वर ने गांव के ही सुम्मेर सिंह, उदयराम, आकाश, विकास, सूरज, सत्येंद्र, बंटी, बिट्टू, अवधेश, संजीव, गोलू और गोलू निवासी बस्तोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडा, सरिया और कुल्हाड़ी लेकर पीटा।
विज्ञापन

विरोध करने पर बड़े भाई राधेश्याम और बेटे पुष्पेंद्र का हाथ तोड़ दिया। भूरे के सिर में कुल्हाड़ी से प्रहार कर गंभीर चोट पहुंचाई है। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से सुम्मेर प्रसाद ने पुष्पेंद्र, राजीव, दीपक, भूरे, पिंकू, शिल्पी, रामेश्वर, नरेंद्र, गौरव, राजपाल, सोनू, प्रवीन और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में लिखा है कि आरोपियों ने घर में घुसकर सरिया से पीटते हुए जान लेने का प्रयास किया और रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें