एटा। जिले में प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में आंशिक परिवर्तन किया है।
जिलाधिकारी के आदेश पर परियोजना अधिकारी नेडा का अतिरिक्त प्रभार पहले सुरेंद्र कुमार गुप्ता परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण को दिया गया था। हालांकि उन्होंने चिकित्सीय कारणों से इस दायित्व को निभाने में असमर्थता जताई। इसके बाद यह प्रभार अब सुभाष वीर राजपूत परियोजना अधिकारी डूडा को सौंप दिया गया है। इसके अलावा पीयूष रावत के डिप्टी कलेक्टर से उप जिलाधिकारी जलेसर के पद पर तैनात होने के चलते जिला पंचायत राज अधिकारी का पद रिक्त हो गया है। इस रिक्त पद का अतिरिक्त प्रभार अग्रिम आदेशों तक राजकुमार मौर्य डिप्टी कलेक्टर को दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन अतिरिक्त प्रभारों के लिए संबंधित अधिकारियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।