फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिला अस्पताल की ओपीडी में उमड़े 1590 मरीज, बुखार और सांस के रोगियों की संख्या बढ़ी

Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फोटो 30 कासगंज के जिला अस्पताल में मरीजों को देखते चिकित्सक। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम में हो रहे उतार-चढ़ाव के चलते बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में शनिवार को 1590 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक संख्या बुखार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की रही।
विज्ञापन

अस्पताल के आंकड़ों के अनुसार ओपीडी में आए मरीजों में 325 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जबकि 270 मरीजों ने सांस लेने में परेशानी की शिकायत की। इसके अलावा अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज भी उपचार के लिए पहुंचे। गंभीर हालत वाले 19 मरीजों को चिकित्सकों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती किया गया।
सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना का कहना है कि बदलते मौसम में वायरल संक्रमण, बुखार, खांसी-जुकाम और सांस संबंधी दिक्कतों के मरीज बढ़ रहे हैं। लोगों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने, साफ पानी पीने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से उपचार कराने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें