दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन में जनपद के सैकड़ों शिक्षामित्र भी प्रदर्शन करेंगे। पांच से सात अक्तूबर तक के तीन दिवसीय आंदोलन के लिए रविवार शाम को 1600 शिक्षामित्र दिल्ली रवाना हो गए।
रवाना होने से पूर्व शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा के राजेश गुप्ता, कृपाल सिंह, अवधेश यादव, सुद्योत्कर यादव, मनोज यादव आदि ने संयुक्त रूप से बताया कि यदि सात अक्तूबर तक हमारी मांगों को एनसीटीई ने नहीं माना तो यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन हो जाएगा। महामंत्री राष्ट्रदीप पचौरी, हरिओम प्रजापति ने बताया कि विकास खंडों से तीन-तीन व जिला मुख्यालय से छह बसें जा रही हैं।
उपस्थित लोगों में होशियार सिंह, इशहाक, पंकज चौहान, विपिन राघव, कैलाश चौहान, शिव कुमार, सुनील चौहान, अस्मिता, रामकुमारी, स्नेह कुमारी, कमलेश कुमारी, मायत्री देवी आदि प्रमुख थे।