एटा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थियों की अंकपत्र का इंतजार है। बोर्ड द्वारा इन्हें डीआईओएस कार्यालय पर उपलब्ध करा दिया गया है। सभी स्कूलों के प्रबंधक को अंकपत्र देने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने सोमवार को बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों के अंकपत्र कार्यालय में आ चुके हैं। जिले के सभी स्कूलों को अंकपत्र वितरण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। करीब 200 विद्यालयों के प्रबंधक द्वारा अंकपत्र प्राप्त किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष जिले में हाईस्कूल में करीब 29 हजार छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि इंटरमीडिएट में 27 हजार विद्यार्थी पास हुए हैं।