जैथरा। विकास खंड जैथरा के गांव नगला चोखे स्थित प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली। गांव के लोगों और अभिभावकों को बच्चों का नियमित विद्यालय में नामांकन एवं उपस्थिति सुनिश्चित करने का संदेश दिया। शिक्षकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को प्रतिदिन समय पर विद्यालय भेजें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक यादराम सिंह, प्रशांत कुमार एवं शिक्षिका आकांक्षा विद्यार्थियों के साथ मौजूद रहीं।