फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खैरपुर में पैमाइश के दौरान विवाद, मारपीट में 5 घायल

Fri, 20 Dec 2024 06:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मारहरा। थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर में अदालत के आदेश पर चल रही पैमाइश के दौरान विवाद हो गया। मारपीट में 5 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

खैरपुर निवासी अशोक कुमार ने ताऊ विजयसिंह के पुत्र हरिश्चंद्र, इंद्रपाल, रोशन और गुरुदयाल पर उनकी आबादी की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। जिसका मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर एल कमीशन की टीम पैमाइश करने गांव पहुंची। दोनों पक्ष के लोग वहां एकत्रित हुए तो कहासुनी हुई और झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन

अशोक का आरोप है कि हरिश्चंद्र, गुरुदयाल और उनके परिजन ने हमला कर दिया। इसमें मुझ सहित मेरी पत्नी उर्मिला देवी, भाई नीलू कुमार और बेटियां दीक्षा व अनीता घायल हो गईं। दूसरे पक्ष ने भी थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। थानाध्यक्ष केके लोधी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर लेकर चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा जाएगा। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें