फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: होलिका रखने पर दो पक्षों में विवाद, पुलिस ने कराया शांत

Mon, 02 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
पीपल अड्डा पर होलिका रखने को लेकर हुए विवाद के बाद घटना स्थल पर मौजूद लोगों को समझाती सीओ सिटी 
विज्ञापन
एटा। शहर के पीपल अड्डा लोधीपुरम गली नंबर-2 के पास सड़क पर होलिका रखने को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पीपल अड्डा गली नंबर-2 के बाहर सड़क किनारे हर वर्ष की तरह इस बार भी होलिका रखने की तैयारी की जा रही थी। इसी को लेकर मोहल्लेवासियों व होलिका स्थल के पास स्थित मकान स्वामी प्रशांत के बीच विवाद खड़ा हो गया। बताया गया कि प्रशांत पिछले कई वर्षों से इस स्थान पर होलिका रखे जाने का विरोध करते रहे हैं।
सभासद सर्वेश राजपूत ने बताया कि यह स्थल पारंपरिक रूप से होलिका दहन के लिए निर्धारित रहा है।
पिछले वर्ष भी इसी मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए इसी स्थान पर होलिका दहन की अनुमति दी थी। बावजूद इसके इस वर्ष भी प्रशांत की ओर से आपत्ति जताई गई। विवाद की सूचना पाकर कोतवाली नगर पुलिस तथा क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

आपस में भिड़ रहे दोनों पक्षों से बात की और परंपरागत स्थल पर ही होलिका दहन करने की बात स्पष्ट की। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि होली का पर्व शांति व सद्भाव का प्रतीक है इसलिए माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें