पिलुआ। गांव पिलुआ में श्मशान की जमीन को लेकर कई दिनों से चल रहा विवाद मंगलवार को फिर गरमा गया। जमीन को लेकर एक पक्ष उसे अपनी बता रहा है, जबकि कुशवाहा समाज के लोग इसे श्मशान घाट की भूमि बता रहे हैं। विवाद के दौरान कुछ महिलाओं ने मौके पर हंगामा किया। इसी बीच एक युवक ने आरोप लगाया है कि वीडियो बनाते समय एसओ पिलुआ ने उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला बढ़ने पर एसडीएम से शिकायत की गई और जांच राजस्व विभाग को सौंपी गई। मंगलवार को राजस्व टीम मौके पर पहुंची, लेकिन कुशवाहा समाज के लोग जमीन से संबंधित कागजात नहीं दिखा सके। एसओ संदीप राणा ने जमीन जगदीश बघेल की बताते हुए कहा कि उनके पास कागजात हैं। मोबाइल छीनने के आरोप को उन्होंने गलत बताया। राजस्व विभाग की जांच के बाद ही जमीन के स्वामित्व की स्थिति स्पष्ट होगी। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने बताया कि मोबाइल छीनने की बात गलत है, मामला राजस्व विभाग से जुड़ा हुआ है।