स्टेशन पर खड़ी एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर।
- फोटो : स्टेशन पर खड़ी एटा-आगरा फोर्ट पैसेंजर।
एटा। कासगंज-एटा रेलवे लाइन विस्तार सहित एटा में अन्य रेल सुविधाओं के लिए बजट में कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इससे लोगों में निराशा हैं। सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक संघर्ष समिति ने इसे निराशाजनक बताया है।
जिले के लोगों को उम्मीद थी कि इस बार कासगंज-एटा रेल लाइन विस्तार के लिए और बजट स्वीकृत किया जाएगा। जिससे तेजी के साथ भूमि अधिग्रहण और लाइन बिछाने का काम होगा। इसके अलावा सेवानिवृत वरिष्ठ नागरिक संघर्ष समिति के लोगों ने रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर एटा से यात्री गाड़ियां बढ़ाने की मांग की थी। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को देखते हुए इन लोगों ने एक विशेष गाड़ी यहां से चलाए जाने की भी मांग की थी। सांसद देवेश शाक्य को एक मांग पत्र भी सौंपा था।