फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पेंशन वृद्धि के लिए निदेशालय ने डीपीआरओ से मांगी रिपोर्ट

Tue, 24 Mar 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सेक्रेटरी से एडीओ पंचायत को पदोन्नति के 17 वर्ष बाद भी पेंशन वृद्धि का लाभ नहीं मिला है। सेवानिवृत्त के बाद तक इसकी कानूनी लड़ाई लड़ते हुए एडीओ पंचायत का निधन भी हो गया। अब उनके बेटे ने इस लड़ाई को आगे बढ़ाया है। इस पर निदेशालय ने डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

यह मामला एटा के अलीगंज ब्लाक में एडीओ पंचायत रहे रूपलाल का है। सेवा अवधि में पदोन्नति के बाद भी वेतन वृद्धि का पूरा लाभ नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने पेंशन निदेशालय में शिकायत की। पत्राचार होता रहा लेकिन लाभ फिर भी नहीं मिला। 1996 में रूपलाल सेवानिवृति हो गए। वर्ष 2020 में उनका निधन हो गया। अब उनके बेटे सुशील कुमार पेंशन वृद्धि के लाभ के लिए निदेशालय में चक्कर काट रहे हैं।
निदेशालय ने इस संबंध में डीपीआरओ से रिपोर्ट मांगी है। डीपीआरओ मो. राशिद ने बताया कि मामला काफी पुराना है। पूर्व में कई डीपीआरओ इस संबंध में रिपोर्ट भेज चुके हैं। निदेशालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें