फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के मरथरा में भाई-बहिन मिलन समारोह आयोजित किया गया। आयोजन में हिंदू ही नहीं वरन मुस्लिम युवतियां भी शामिल हुईं, जिन्होंने भाईयों को राखी बांधकर सांप्रदायिक सौहार्द का परिचय दिया।
विज्ञापन

 समारोह को संबोधित करते हुए फिल्म कलाकार राकेश राजपूत ने कहा कि राखी बहन-भाई के प्यार का पर्व है। हमारी संस्कृति गवाह है कि बिना मातृशक्ति के हर अनुष्ठान एवं आयोजन अधूूरा रहता है।  सैकड़ों बहिनों ने फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत के राखी बांधकर रक्षा का वचन लिया। राखी बांधने वाली हिंदू एवं मुस्लिम युवतियों ने ऐसी पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से सांप्रदायिक सौहार्द ही नहीं बढ़ता वरन संस्कृति को भी बढ़ावा मिलता है। इस मौके पर आशिक हुसैन, समसुद्दीन, मूमताज अली, सैफली खान, शमा परवीन, लोकेंद्र लेाधी, धर्मवीर सिंह, राम सेवक लोधी, संजीव कुशवाहा,  कमलेश राजपूत, विमलेश आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें