फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के सम्मान को मैदान में उतरे भाजपाई

Thu, 11 Aug 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
बेटी के सम्मान को मैदान में उतरे भाजपाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेटियों के सम्मान के लिए गुरुवार को भाजपाई मैदान में उतर आए। प्रदेश में बढ़ती दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट पर धरना देकर अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत के पूर्व अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। सरकार बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाओं और महिला अपराधों को लेकर मौन साधे हुए है। जिलाध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है। आगामी विस चुनाव में जनता सरकार को उखाड़ फेंकेगी। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हाल ही में हुए बुलंदशहर कांड की जमकर निंदा की। नेताओं ने डीएम अजय यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता, पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा, भूपेंद्र ठाकुर, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, महेश पाल सिंह, प्रदीप गुप्ता, सुनील पाठक, बृजेश गुप्ता, कौशलेंद्र सिंह, प्रेमपाल धनगर, रविकांत शर्मा, रामसेवक पहलवान, शकुंतला साहू समेत तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें