फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रोडवेज वर्कशॉप में जर्जर हो चुके आवासीय भवन

Fri, 20 Oct 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
निगम के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर आवासों में रहने को हैं मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। रोडवेज वर्कशॉप में आवासीय भवन काफी जर्जर हो चुके हैं। कर्मचारी इनमें जान जोखिम में डालकर रहने को मजबूर हैं। मरम्मत कार्य कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है।
आगरा रोड स्थित रोडवेज वर्कशॉप में कर्मचारियों के काफी पुराने आवास बने हुए हैं। तीन लिपिक और एक टीआई आवासों में निवास कर रहे हैं। जर्जर हो चुके भवनों के कई बार गिरासू हालत में पहुंच जाने के चलते निजी धनराशि से मरम्मत करा चुके हैं। कर्मचारियों को यह भी डर सताता है कि पता नहीं कब खाली करा दिया जाए। इस लिहाज से जरूरी काम करा लिया जाता है। जान जोखिम में डालकर परिवार सहित कर्मचारी इनमें दिन काट रहे हैं। बारिश शुरू होने से पहले परिवहन निगम के अधिकारियों ने मरम्मत कराने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब तक स्वीकृत होकर नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम राजेश यादव ने बताया कि चार आवास बने हुए हैं, इनमें परिवार सहित कर्मचारी निवास कर रहे हैं। मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। वहीं अवर अभियंता परिवहन निगम संतोष कुमार कुशवाहा ने बताया कि प्रस्ताव बारिश शुरू होने से पहले ही भेजा गया था, अब तक मंजूरी नहीं मिल सकी है। इसकी वजह से कार्य नहीं हो रहा है, बजट मिलते ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें