फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: भव्य झांकियों के साथ निकाली अग्रेसन शोभायात्रा

Fri, 20 Oct 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

जलेसर। महाराज अग्रसेन की 5148वी जयंती पर अग्रवाल सभा के बैनर तले शुक्रवार की शाम को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। कई भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
महाराज अग्रसेन की शोभायात्रा का शुभारंभ जलेसर सादाबाद रोड स्थित अग्रवाल कोल्ड स्टोरेज पर विधायक संजीव दिवाकर ने पूजा-अर्चना कर किया। आरती आदित्य मित्तल व मनोज अग्रवाल ने उतारी। अग्रवाल सभा के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। शोभायात्रा में श्री महाराज अग्रसेन की झांकी के अलावा दूर-दराज से आए बैंड, अग्र कुमार और नाग कन्याओं की झांकी सबको मोहित कर रही थी। महाराजा अग्रसेन और रानी माधवी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा आगरा चौराहा, नई तहसील, कटरा चुंगी, शेरगंज, पोस्तीखाना, बड़ा बाजार, कला बाजार, विस्ताखाना, नाला बाजार, मंडी जवाहरगंज, चर्च रोड, स्टेट बैंक रोड होती हुई महावीरगंज में जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा को देखने शहर एवं ग्रामीण अंचल से भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र के निर्देशन में कई थानों के जवान मुस्तैद रहे। शोभायात्रा में दिनेश बंसल, शुभम बसंल, प्रांशु अग्रवाल, दीपक बसंल, विजय गर्ग सराफ, प्रशांत अग्रवाल, विजय गर्ग, कनिक गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें