फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुआवजा बढ़ाने और अन्य मांगों के लिए धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र के गांव श्यौराई में एटा–कासगंज रेल लाइन परियोजना व अन्य मांगों के विरोध में ऑल इंडिया किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना 21 दिनों से जारी है। किसानों का कहना है कि प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से उनकी आजीविका पर गहरा संकट खड़ा हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण उचित सर्किल रेट के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश लोधी ने सोमवार को बताया कि इस परियोजना के तहत 16 राजस्व गांव एटा जिले व चार गांव कासगंज जिले के प्रभावित हो रहे हैं। इन गांवों के अधिकांश लोग खेती पर निर्भर हैं और वर्ष में तीन फसलें तथा सब्जियां उगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने कहा कि करीब 110 हेक्टेयर कृषि भूमि के अधिग्रहण की योजना है जिससे किसानों का मुख्य आय स्रोत समाप्त हो जाएगा।
आरोप लगाया कि कुछ गांवों की पंचायत भूमि का अधिक हिस्सा अधिग्रहण में लिया जा रहा है। साथ ही जिन किसानों की खतौनी नामांतरण प्रक्रिया पिछले 15–20 वर्षों से लंबित है उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। कैलाश लोधी ने बताया कि किसानों का यह धरना 31 मार्च से शुरू हुआ है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें