फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा में आठ केंद्रों पर धान खरीद शुरू

विज्ञापन
मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करते डीएम। - संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। जिले में धान खरीद केंद्र के लिए दस केंद्र बनाए गए हैं। वहीं सोमवार को जिले के आठ केंद्रों पर खरीद शुरू हो गई। इस दौरान केंद्रों पर 103 कुंतल खान खरीदा गया। वहीं मंडी स्थित केंद्रों का सोमवार को डीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को कोई दिक्कत न हो इसके निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन

शासन द्वारा जिले को धान खरीद का 2250 एमटी को लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष जिले में दस क्रय केंद्र खोले गए हैं। दस क्रय केंद्रों पर अलग- अलग लक्ष्य का निर्धारण किया गया है। सोमवार को सकीट व मंडी स्थित एफसीआई के केंद्र को छोड़कर जिले के अन्य सभी केंद्रों पर धान की खरीद की गई।
जहां 203 कुंतल धान खरीदा गया। दोपहर बाद अचानक डीएम सुखलाल भारती मंडी में केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंच गए। वह आरएफसी के केंद्र पर पहुंचे जहां किसान का धान क्रय किया जा रहा था। उन्होंने केंद्र प्रभारी से मिले लक्ष्य की जानकारी की। जहां उसके द्वारा 2500 कुंतल का लक्ष्य बताया गया। उन्होंने केंद्र प्रभारी को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद वह एफसीआई के केंद्र पर पहुंचे। जहां केंद्र सूना देख केंद्र प्रभारी पवन कुमार को फटकार लगाई। उन्होंने केंद्र पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बिचौलियों के माध्यम से न खरीदें धान
डीएम ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए किसान का धान बिचौलियों के माध्यम से न खरीदा जाए। अगर ऐसी कोई शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
पंजीकरण के लिए करें प्रचार
डीएम ने खाद्य विपणन अधिकारी को निर्देश दिए धान खरीद के लिए पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण चल रहा है। पंजीकरण की स्थित ठीक नहीं है। पंजीकरण बढ़ाने को किसानों को जागरूक किया जाए। जिससे लक्ष्य पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें