अलीगंज। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआई) की केंद्रीय टीम ने बृहस्पतिवार को हत्सारी रोड स्थित एक प्रसिद्ध तंबाकू व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह करीब 10 बजे शुरू होकर देर रात तक चली। कार्रवाई की खबर मिलते ही अलीगंज क्षेत्र के कई दुकानों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद कर दिए।
यह छापामारी जीएसटी कर चोरी व फर्जी बिलिंग से संबंधित संदिग्ध लेनदेन करने के कारण की गई। टीम के अधिकारियों ने कई घंटों तक वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड्स की जांच की। कई अहम दस्तावेज और कंप्यूटर डाटा जब्त कर लिए। जब्त दस्तावेजों की जांच आगे लखनऊ स्थित कार्यालय में की जाएगी।तंबाकू व्यापारी और उनके कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है। साथ हीव्यापारी के अन्य ठिकानों की भी जानकारी जुटाई गई है। संवाद