फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार वाहनों को हटाने के लिए प्रदर्शन

Thu, 19 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज सलेमपुर लिंक रोड पर अशोक नगर तिराहा पार्क के निकट सड़क पर खड़े आड़े तिरछे खड़े रहने वाले वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। इससे परेशान लोगों ने प्रदर्शन किया और पुलिस से इन्हें हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि इनके यहां खड़े होने से जाम लगता है और लोग परेशान होते हैं। इतना ही नहीं डग्गामार वाहनों के चालक-परिचालक महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं।

कई बार यहां वाहन खड़े करने से मना किया गया। पुलिस की शह के कारण इनके हौसले बुलंद है। इकेंद्र, प्रवेश, दीपक गुप्ता, सुरेश पाल सिंह, इसरार, हुसैन अंसारी, गौतम, अंकित भारद्वाज, प्रवीन यादव, शैलेंद्र सिंह आदि ने तिराहा पर प्रदर्शन किया और कहा कि यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें