शनिवार दोपहर निधौली रोड स्थित एफसीआई गोदाम के पास सवारियों से भरी एक डग्गमार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालीस से अधिक सवारी घायल हो गई। गंभीर रुप से घायल बीस यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।
सवारियों से भरी प्राइवेट बस शनिवार दोपहर एटा से जलेसर जा रही थी। बस में करीब पचास यात्री सवार थे और कुछ सवारियां बस की छत पर बैठीं थी। दोपहर करीब एक बजे बस निधौली रोड स्थित एफसीआई गोदाम के समीप एक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने ही सवारियों में चीखपुकार मच गई। चीखपुकार की आवाज सुनकर एकत्रित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बस में फंसे यात्रियों को निकाला। हल्की चोटें आने वाली सवारियों चली गईं, जबकि बीस सवारियों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जिला पंचायत सदस्य शशांक यादव सीटूू ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलाें से मिलकर उनका हालचाल जाना। हादसे के बाद से डग्गामार बस का चालक और परिचालक फरार हैं। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है।
बस पलटने से से यात्री हुए थे घायल
हेमंत निवासी जिटौली थाना निधौलीकलां, उम्मेद अली निवासी भरतौली रिजोर, इनकी पत्नी शहजादी, बेटी रानी, गुड्डी, राजवीर निवासी नगला अहीर जलेसर, जयप्रकाश निवासी नगला रामवन थाना एत्माददौला आगरा, रेखा पत्नी अशोक निवासी अहरमई, वंदना पत्नी ओमप्रकाश निवासी कुंवरपुर, प्रीती पत्नी सुनील, इनका बेटा गोलू निवासी रूपसपुर, पुष्पा पत्नी धन सिंह निवासी विचपुरी, इनकी नातिन आकाशी पुत्री गोपाल, पिंकी पत्नी राजबहादुर निवासी बंथल, कमला पत्नी चन्द्रप्रकाश निवासी लालगढ़ी कोतवाली देहात, रामकली पत्नी महादीप निवासी एटा, बृजेश निवासी होरची निधौलीकलां, रूबी पत्नी शीलेश निवासी किशनीपुर जलेसर, बेटा लविश, शैतान सिंह निवासी नगला बिहारी बागवाला,, नौबत सिंह निवासी हरचंदपुर रिजोर घायल हो गए।