पं गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में फुटवॉल खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर परिचय करते बंटी यादव साथ में अ
- फोटो : पं गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में फुटवॉल खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर परिचय करते बंटी यादव साथ में अन्य-
एटा। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के तत्वावधान में फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को पं. गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में डीएफए ने जीआईसी को 4-0 से हरा दिया।
जिला उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को हुई प्रतियोगिता में जिले की 8 टीमों ने भाग लिया। पहले मैच में बीपीएस की टीम को स्टेडियम में 3-0 से हराया। दूसरे मैच में डीएफए की टीम ने एसबीएम को 4-0 में से हराया।
इसके बाद हुए पहले सेमीफाइनल मैच में स्टेडियम बी की टीम को जीआईसी ने 5-0 से पराजित किया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में डीएफए ने स्टेडियम ए को 1-0 से हराया। फाइनल मैच डीएफए और जीआईसी के बीच खेला गया। जिसमें डीएफए ने जीआईसी को 4-0 से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी बंटी और जिला उपक्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने किया। मैच में निर्णायक की भूमिका मनोज कोच, सेवाराम, सौरभ, मनीष दुबे, मोनिका, राजीव यादव, भारतवीर और मनीष प्रभाकर ने नि। इंद्रमणि पटेल, हेमलता, गोपाल, विजय, किशन आदि मौजूद रहे।