आगरा रोड पर चढ़ती बारात । संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। देवोत्थान एकादशी पर जिले भर में एक ही दिन में करीब तीन सौ शादियां हो गईं। विवाह समारोह को लेकर बुधवार को सुबह से ही गेस्ट हाउस, मैरिज होम, होटल आदि में रौनक दिखने लगी। माली गेट और स्टेज की सजावट कर रहे थे तो हलवाई खाना बनाने में व्यस्त दिखे। टेंट और लाइट संचालक भी विवाह समारोह की तैयारियों में जुटे देखे गए। व्यापारियों का अनुमान है कि एक दिन के सहालग में करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हो गया।
बुधवार को देवोत्थान एकादशी पर शादी-समारोह की धूम रही। दिन भर में सजे गेस्ट हाउस और मैरिज होम कोरोना संक्रमण के चलते आठ माह बाद सजे नजर आए। यहां गेट से लेकर अंदर स्टेज तक फूलों सहित कपड़ों की आकर्षक सजावट की गई।
आगरा रोड और शिकोहाबाद रोड पर सर्वाधिक मैरिज होम-आगरा रोड और शिकोहाबाद रोड पर सर्वाधिक मैरिज होम हैं। वहीं होटलों की संख्या जीटी रोड पर ज्यादा है। बुधवार को सभी होटल और गेस्ट हाउस सजे हुए थे। होटल मालिक शिशुपाल सिंह ने बताया कि पचास से 80 लोगों तक जिन्होंने समारोह में बुलाना था, उन्होंने होटल बुक किए, बड़ी शादी समारोह वालों ने मैरिज होम को पसंद किया।