फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु, लगे जयकारे

Sun, 02 Feb 2025 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा के मोहल्ला मालियान के भरगैन रोड पर स्थित नाग देवता मंदिर का जीर्णोद्धार करने के बाद प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु उमड़ पड़े और जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

मंदिर वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हालत में बना हुआ था। लोगों ने इस मंदिर का जीर्णोद्धार कराया और प्रतिमाओं की विधि विधान से पूजा कर कराई गई। नाग देवता, भगवान शिव और पार्वती, नंदी भगवान की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व इनका भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने हाथों में भगवा झंडा लेकर घूमते हुए ढोल-नगाड़ों की धुनों पर भगवान शिव के जयकारे लगाए। यात्रा मुख्य चौराहे, सदर बाजार, डाकघर, होते हुए वापस मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह प्रसाद वितरण किया। सुमित राठौर, अन्नू राठौर, अमित राठौर, राजेंद्र सिंह राठौर, ब्रजपाल राठौर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें