द्घारीका पुरी में रखी पीला ईट ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका द्वारा द्वारिकापुरी में नाली निर्माण के दौरान पीला ईंट का प्रयोग किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की शिकायत के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुकवाया जा रहा है। इससे लोगों में आक्रोश है।
मोहल्ला द्वारिकापुरी में नाली का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों राजकुमार, रवीश कुमार आदि ने बताया कि नाली के निर्माण कार्य में पीला ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है।
राजकुमार ने बताया कि विकास कार्य की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन जनता को दिखाने के लिए सैंपल भरवा लेता है लेकिन रिपोर्ट नहीं आती है। इसी सप्ताह नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने ठंडी सड़क पर चल रहे सीसी निर्माण के दौरान प्रयोग होने वाली सीमेंट और गिट्टी का सैंपल भरवाया। वहीं शनिवार को डीएम एसएसपी ने स्थलीय निरीक्षण कर हुए सैंपल भरवाया।
हालांकि दोनों ही स्थानों पर निर्माण कार्य जारी है। मोहल्ले के लोगों ने नाली निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से कराने की मांग की है।
द्वारिकापुरी में पीला ईंट लगने का मामला संज्ञान में नहीं है। जेई को भेजकर जांच कराई जाएगीं। वहीं शहर में पीला ईंट की शिकायत पर निरीक्षण किया जाता और ठेकेदार को नोटिस देकर पीला ईंट हटवाई जाती है।
- डॉ. दीप वार्ष्णेय, ईओ, नगर पालिका
-------------------