फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विधानसभा क्षेत्र मारहरा में हारकर भी जीत गए देवेश

Wed, 05 Jun 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लोकसभा क्षेत्र एटा-कासगंज में आने वाले जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों की बात की जाए तो मारहरा में हारकर भी देवेश को जीत मिली है। जबकि एटा सदर पर भाजपा को पछाड़ने में कामयाब रहे। विधानसभा क्षेत्र मारहरा की मतगणना 27 राउंड में की गई थी। यहां आए अंतिम परिणाम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया को 92032 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी देवेश शाक्य 88756 वोट पाने में कामयाब रहे। इस विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी 3276 मत कम पाए थे। यहां हारने के बाद भी लोकसभा क्षेत्र में जीत का सेहरा सिर पर बांधने में सफल रहे।
विज्ञापन

वहीं एटा सदर विधानसभा क्षेत्र की बात की जाए तो सपा प्रत्याशी को 97956 और भाजपा प्रत्याशी को 82651 वोट मिले। यहां पर सपा को 9305 वोट अधिक मिले। यहां मिली जीत ने बढ़ दिलाई और आगे का रास्ता भी साफ किया। जानकारों का मानना है कि मारहरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के सजातीयों की संख्या अधिक होने का लाभ मिला था। जब कि सदर क्षेत्र में शाक्य, मुस्लिम व यादवों की संख्या अधिक होने के चलते बढ़ मिली है। हालांकि दोनों ही क्षेत्रों की जनता ने सपा का साथ दिया। इसकी वजह से सफलता हाथ लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें