चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन देवी के मंदिरों एवं घरों में मां ब्रह्मचारिणी और चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। सुबह से मां के दर्शन के लिए शहर के प्रमुख देवी मंदिरों पर लंबी लाइनें लगी रहीं। इसके अलावा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मिक आयोजनों की धूम रही। बता दें कि इस बार तृतीया तिथि का क्षय है। इसके चलते अस्तु द्वितीया और तृतीय का व्रत एक साथ रखा गया।
शहर के ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, माया पैलेस चौराहे स्थित जनता दुर्गा मंदिर, जेल रोड स्थित देवी मंदिर, शांती नगर स्थित काली माता मंदिर पर सुबह से दोपहर तक भक्तों की लाइनें लगी रही। इस दौरान भक्त मां के दर्शन के लिए आतुर दिखे। मंदिरों में भक्तों की ओर से मां का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां की स्तुति कर उपवास रखा। जगह-जगह मेले और देवी जागरण के आयोजन से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।