फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग विद्यार्थियों का समर्थ एप पर अपलोड किया जाएगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। समग्र शिक्षा अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए समर्थ एप लांच किया गया। इस एप पर दिव्यांग विद्यार्थियों का पूरा ब्योरा अपलोड किया जाएगा। इसके बाद परिषदीय विद्यालयों में शिक्षारत दिव्यांग बच्चों से संबंधित तमाम योजनाएं एक ही प्लेटफार्म पर मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अति दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण करने के बाद एप पर पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। इसके बाद घर जाकर ऐसे बच्चों की पढ़ाई कराई जाएगी। अति दिव्यांग की श्रेणी में 80 बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन बच्चों की पढ़ाई बेसिक शिक्षा परिषद मूक-बधिर प्रशिक्षित शिक्षकों को भेज कर घर पर ही करा रहा है।
ताकि इनको शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। जिले के 1172 परिषदीय विद्यालयों में 3099 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण है, जिनको शिक्षक पढ़ाते हैं। इन सभी का समर्थ एप पर ब्योरा अपलोड किया जाएगा। 70 फीसदी उपस्थिति रहने पर दिव्यांग बच्चों को 500 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा संजय मिश्रा ने बताया कि समर्थ एप पर बच्चों का विवरण एक अप्रैल से अपलोड किया जाएगा। इसके बाद दिव्यांग बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के प्रयास किए जाएंगे। 1172 विद्यालयों में 3099 दिव्यांग बच्चे शिक्षारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें