फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सरकारी जांच में डेंगू की रिपोर्ट निगेटिव, निजी पैथोलॉजी पर आई पॉजिटिव

Tue, 20 Aug 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बुखार का प्रकोप चल रहा है। मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी नर्सिंग होम में बुखार के मरीजों की भरमार है। बुखार के पीड़ितों को डेंगू व मलेरिया निकलने लगा है। वार्ड में भर्ती एक मरीज की डेंगू की जांच पैथोलॉजी में की गई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव बता दी गई। जब निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई तो रिपोर्ट डेंगू की पॉजिटिव आई। ऐसे में मरीज के तीमारदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र निवासी प्रवीन तीन दिन से मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हैं। वह बुखार से ग्रसित है उपचार चल रहा है। प्रवीन ने बताया वह यहां दवा लेने आए थे। चिकित्सक को दिखाने के बाद यहां डेंगू की जांच की गई। रिपोर्ट निगेटिव बता दी गई। वहीं भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। बताया बुखार छोड़ नहीं रहा था। इस पर निजी पैथोलॉजी पर जांच कराई। जांच के 2200 रुपये निजी पैथोलॉजी पर लिए गए। वहीं उसे डेंगू बता दिया गया। प्रवीन के परिजन दो तरह की रिपोर्ट देखकर परेशान है। यह पहला मामला नहीं है कॉलेज की पैथोलॉजी में आए दिन मरीजों को गलत रिपोर्ट थमा दी जाती है।

बुखार के मरीज पहुंचे अधिक
मंगलवार को मेडिसिन विभाग में चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे। चिकित्सकों ने बताया कि विभाग में करीब 400 मरीजों को प्रतिदिन देखा जाता है। मंगलवार को 403 मरीजों को देखा गया। उसमें से 180 मरीज तक बुखार से ग्रसित थे। बताया जांच कराने पर प्लेटलेट्स कम मरीजों के आ रहे हैं। ऐसे में डेंगू का संदिग्ध मान उनका उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

कॉलेज की पैथोलॉजी की जांच व प्राइवेट में कराई गई जांच में अंतर है तो इसको दिखवाया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि यहां जांच किस तारीख में हुई है और प्राइवेट में कब। मामले की जांच कराई जाएगी। -डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें