फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक सप्ताह में डेंगू से छह की मौत, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 02 Nov 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव अकबरपुर कोट में लोगों के मुताबिक डेंगू से 6 लोगों की मौत एक सप्ताह में हो गई। इससे पूरे गांव में चिंता का माहौल है। जानकारी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव में पहुंची। शिविर लगाकर 170 बुखार के मरीजों को उपचार दिया। गांव में दवा का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

शिविर में आए 170 मरीजों में से 60 की डेंगू की जांच के लिए सैंपल लिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शिवकुमार राजपूत ने बताया कि अभियान चलाकर गांव में सफाई कराई गई। इसके बाद पूरे गांव में दवा का छिड़काव कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर लोगों का हाल जाना। उनकी जांच कर दवा का वितरण किया। लोगों से संपर्क कर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू से बचाव के उपाय बताए। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की सलाह दी है। शिविर में डॉ. अखलाक खान अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें