फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय की छत पर पल रहे एडीज मच्छर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग जिले भर में जागरूकता अभियान चला रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ पानी में पैदा होता है। लेकिन जिला अस्पताल सहित सीएमओ कार्यालय की छतों पर रखी पानी की टंकियों में एडीज मच्छर पल रहा है। इस तरफ जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय और जिला अस्पताल में रखी अधिकांश पानी की टंकियाें पर ढक्कन नहीं लगे हैं। उनमें भरे पानी में डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी अस्पताल प्रशासन नहीं चेत रहा। अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों और अस्पताल परिसर की आवासीय कालोनी में रहने वाले परिवारों पर डेंगू का खतरा मंडरा रहा है।
जलभराव करने वालों पर है कार्रवाई का नियम
मच्छर जनित बीमारियों को रोकने के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जिसमें नियम है कि किसी स्थान पर जहां जलभराव हो और उसमें मच्छर पैदा हो, ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अस्पताल प्रशासन सहित सीएमओ कार्यालय भी इस कार्रवाई के दायरे में आ रहे हैं। इसके बाद भी मलेरिया विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा।
विज्ञापन

वर्जन
पानी की टंकियों में गंदगी है तो उन्हें साफ कराया जाएगा। इसके साथ ही सभी टंकियों पर ढक्कन भी लगाए जाएंगे।
डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
हस्ताक्षर अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
एटा। जिले मेें लोगों को जागरूक करने के लिए भारतोदय समिति ने शनिवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। मेधावृत्त शास्त्री के नेतृत्व में लोगों को डेंगू के प्रति सचेत किया गया। समिति ने पालिका प्रशासन से शहरभर में फॉगिंग कराने की मांग उठाई। इस मौके पर राजेश कुमार, पूजा कुमारी, मोहित गुप्ता, रिया, सुमन आदि मौजूद रहे।
शिविर लगाकर बांटी होम्योपैथिक दवा
शनिवार को जिला अस्पताल में शिविर लगाकर होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने बताया डेंगू से पीड़ित मरीजों के इलाज में होम्योपैथिक दवा कारगर साबित हो रही है। दो से तीन बार दवा का सेवन करने से डेंगू से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया शनिवार को 400 से अधिक मरीजों को दवा पिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें