फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भार्गव नगर में एक ही परिवार की दो किशोरियों को निकला डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना के साथ जिले में डेंगू ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। शनिवार को जिला अस्पताल में एक ही परिवार की दो किशोरियों की कार्ड से की गई जांच में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जबकि बुखार से पीड़ित परिवार की एक अन्य युवती में डेंगू के लक्षण नहीं मिले हैं। तीनों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

कासगंज रोड के भार्गव नगर निवासी 18 वर्षीय प्रांजुल, 16 वर्षीय शैजल व 14 वर्षीय कशिश दो दिन से बुखार से पीड़ित थीं। शनिवार रात को हालत बिगड़ने पर परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. अनंत व्यास ने तीनों का उपचार शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने तीनों की डेंगू की जांच कार्ड से कराई। जहां शैजल व कशिश में डेंगू के लक्षण मिले। वहीं प्रांजुल में डेंगू का लक्षण नहीं मिला। चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया।
एक अन्य युवक भी हो चुका है शिकार
कासगंज रोड निवासी एक अन्य युवक को जिला अस्पताल में कार्ड पर 15 दिन पूर्व डेंगू के लक्षण मिले थे। वह शहर के एक नर्सिंग होम में इलाज के लिए चला गया। वहीं अवागढ़ निवासी एक महिला को आगरा के एक हॉस्पिटल में डेंगू की पुष्टि हुई और उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दो किशोरियों को डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई है। सूचना मांगी गई है, वहीं मरीज जिस जगह के निवासी हैं वहां दवा का छिड़काव कराने के साथ उस क्षेत्र के बुखार से पीड़ित रोगियों की डेंगू व मलेरिया की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. लोकमन सिंह, प्रभारी, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें