कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते सेवा प्रदाता कर्मचारी ।
- फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका परिषद के सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर बकाया वेतन दिलाने के लिए कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। साथ ही उन्हें कार्यमुक्त नहीं करने की मांग की। इस पर ईओ ने आश्वासन दिया है कि उन्हें ग्रांट आने पर वेतन दिया जाएगा। नगर पालिका के करीब 192 सेवा प्रदाता सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।
इस दौरान समस्त सफाई कर्मचारियाें ने कलक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा होकर अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही शहर में अधिकांश जगहों से कूड़ा भी नहीं उठा। गांधी मार्केट स्थित प्रिटिंस गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर दोपहर तक कूड़े का ढेर लगा रहा जिससे लोग गंदगी की गंद से परेशान दिखे। प्रदर्शन करने के दौरान राजू विद्याथी, विनोद हिमांशू, राकेश, सुरेंद्र, विक्रांत आदि मौजूद रहे।