फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डाला डेरा

Wed, 25 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 तीन दिन पहले दिल्ली में असलाहों के जखीरे के साथ गिरफ्तार हुए शहर के आर्म्स डीलर अशोक सिंह के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पुलिस ने शहर में बुधवार को भी डेरा डाले रखा। क्राइम ब्रांच पुलिस इस दौरान दिनभर शहर में असलाहों की सप्लाई करने वाले रैकेट की जांच में जुटी रही। साथ ही कई असलाहों की दुकानों के अभिलेख भी खंगाले।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रहलाद ने बताया कि उक्त मामले में क्राइम ब्रांच टीम द्वारा जांच की जा रही है। इस पूरे रैकेट में एटा के और कई लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। जिन लोगों पर दिल्ली पुलिस को शक है, उनकी जांच की जा रही है। सूत्रों की मानें तो आर्म्स डीलर हथियारों व कारतूसों के अभिलेख में घालमेल रखते हैं। जानकारों की मानें तो इससे वे टैक्स चोरी के साथ-साथ अवैध रूप से कारतूसों की बिक्री भी करते हैं। बता दें कि कचहरी रोड स्थित अशोक आर्म्स स्टोर के संचालक अशोक सिंह को दिल्ली की क्राइम ब्रांच की टीम ने असलाहों व कारतूसों की अवैध रूप से सप्लाई करते हुए पकड़ा था।


 इसके बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर स्थित उनकी दुकान पर अभिलेख खंगाले थे। बुधवार को भी टीम यहां जमी रही और इस संबंध में अनेक जानकारियां हासिल की, वहीं कलक्ट्रेट भी पहुंची। जिलाधिकारी निधि केसरवानी ने बताया कि जिले में शस्त्र दुकानों की चेकिंग कराई जाएगी। यहां देखा जाएगा कि वहां आर्म्स अनुबंध नियम का अनुपालन हो रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें