फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: एक वर्ष में भी नहीं भरे गए दरियावगंज मार्ग पर गहरे गड्ढे

Sun, 05 Jul 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
​जैथरा-दरियावगंज मार्ग पर गड्ढे और जलभराव के बीच से गुजरते वाहन। संवाद
विज्ञापन
जैथरा। कस्बे से दरियावगंज को जाने वाले मार्ग पर गहरे गड्ढे एक वर्ष में भी नहीं भरे जा सके हैं। एक वर्ष का समय बीतने पर गड्ढों की गहराई बढ़ने के साथ ही सड़क जर्जर हो गई है। बारिश का पानी गड्ढों में भरने पर उनकी गहराई का अनुमान नहीं होता और पहिया जाने पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक साल पहले सड़क के जर्जर होने पर लोगों ने मरम्मत की मांग की थी। इसके बावजूद पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है, जिससे लोग परेशान हैं। गौसलपुर निवासी जीवाराम अमीन ने बताया कि दरियावगंज रोड एक बर्ष से जर्जर हालत में है, सड़क पर अनेक गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिनमें बारिश होने पर पानी भर जाता है, जिनसे गुजरते समय दोपहिया वाहन अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं। कई बार महिलाएं गिर चुकी हैं।
सोखा निवासी राजेश द्विवेदी की मानें तो लोक निर्माण विभाग की अनदेखी की वजह से सड़क के गड्ढों की गहराई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। सड़क का पुर्ननिर्माण न होने तक उसकी मरम्मत कराकर गड्ढे भरे जाने का काम पीडब्ल्यूडी को करना चाहिए। एक्सईएन लोनिवि ललित अग्रवाल ने बताया कि अलीगंज रोड से जुड़े मार्गाें के मरम्मत और प्रस्ताव स्वीकृत हो गई हैं। जल्द ही यहां भी कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें