फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी दस्तावेज से संत की दो एकड़ जमीन का किया बैनामा

Fri, 24 Nov 2023 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर में फर्जी दस्तावेज से संत की दो एकड़ जमीन का बैनामा करने की रिपोर्ट एसएसपी के आदेश पर महिला सहित दो लोगों के खिलाफ दर्ज की गई है। संत थाना पिलुआ क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं और ज्यादातर भ्रमण पर रहते हैं। उनके पुत्र कासगंज में निवास करते हैं।
विज्ञापन

थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव वरिगवां निवासी किशन चंद्र उर्फ उंडीस्वामी केशवानंद सरस्वती की पैतृक जमीन का गाटा संख्या 830 रकवा 1.735 हेक्टेयर में आधा हिस्सा है। संत भ्रमणशील रहते हैं, जबकि इनके पुत्र रवीकांत, शशिकांत और कमलकांत मोहल्ला जय जयराम कासगंज में रहते हैं। संत की ओर से पवन गुप्ता और इसकी पत्नी अंजली गुप्ता निवासी प्रेमनगर शिकोहाबाद रोड और विशाल बघेल निवासी नई विजय नगर काॅलोनी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
आरोप है कि तीनों ने मिलकर फर्जी आधार कार्ड पर किसी अन्य व्यक्ति का फोटो चस्पा करके और रजिस्ट्री कार्यालय में खड़ा करके मेरी जमीन का बैनामा अपने हक में दो बार में करा लिया। 15 अक्तूबर को लेखपाल गांव में बैनामा करने की जानकारी करने गए तो जांच-पड़ताल के बाद बैनामा होने की खबर दी। संत के पुत्र रविकांत ने बताया कि लेखपाल अगर जांच करने गांव में नहीं जाते तो फर्जी बैनामा कराने वालों की जानकारी भी नहीं हो पाती। प्रभारी निरीक्षक निर्दाेष कुमार सेंगर ने बताया कि अधिकारियों के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं दूसरा मामला थाना अलीगंज विक्रम निवासी मोहल्ला राधाकृष्ण ने अविरल गुप्ता निवासी मोहल्ला बालकिशन कस्बा अलीगंज के खिलाफ दर्ज कराया है। आरोप है कि दुकान का बैनामा कराने के नाम पर 7 लाख रुपये ले लिए, इसके बाद बैनामा नहीं किया गया और रकम मांगने पर वापस नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें