जलेसर(एटा)। थाना क्षेत्र के गांव सरसेला निवासी एक युवक पांच जून को कैंटर की टक्कर से घायल हो गया था। सोमवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम हाउस पर गांव सरसेला निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उनका 26 वर्षीय भतीजा पुष्पेंद्र पांच जून को किसी कार्य से देर शाम जलेसर गया था। वहां से नौ बजे के करीब बाइक से घर वापस आ रहा था।
इस दौरान नगला गोदी के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। उन्होंने बताया इलाज के लिए उसे आगरा ले गए। वहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष डीएन मिश्रा ने बताया कि परिजन शव लेकर आए थे, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है।
एक माह पहले ही हुई थी शादी
मृतक के चाचा रामप्रकाश ने बताया कि पुष्पेंद्र की शादी एक माह पहले ही हुई थी। तीन मई को फिरोजाबाद जनपद के गांव रनधीरपुरा में उसकी बरात गई थी। चार मई को वह बहू को लेकर घर आया था। हादसे से पहले घर में शादी की खुशियां बनी हुई थीं।