फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से तालाब में डूबे युवक की मौत

विज्ञापन
तालाब में डूबे युवक को ई-रिक्शा में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कसैटी निवासी निखिल गुप्ता (18) पुत्र विकास पैर फिसलने से गांव के तालाब में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन उसे ई-रिक्शा में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को ई-रिक्शा में ही वापस ले गए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में निखिल की मां राखी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकल कर गया था। रास्ते के किनारे ही तालाब बना हुआ है। बारिश होने से रास्ते में फिसलन हो गई है। यहां से गुजरते समय किसी तरह उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में डूब गया। जानकारी पर गांव के लोग करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाल पाए। जिसके बाद हम लोग गांव के ही एक ई-रिक्शा में उसे बैठाकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें