फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आने से पैदल जा रहे किशोर की मौत

विज्ञापन
पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद मृतक के परिजन। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। खेत से पैदल लौटते समय रविवार की सुबह कार की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलने के बाद पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर जा रही थी तभी रास्ते में मौत हो गई। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव परौली सुहागपुर के पास रविवार की सुबह करीब नौ बजे बुलेरो कार की चपेट में आने से सोनू (15) पुत्र शीशराम निवासी गांव अमृतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी जीप से ही जिला अस्पताल ले जा रही थी तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के चचेरे भाई रोहित और बाबा दाताराम ने बताया है कि सोनू खेत से पैदल लौट रहा था तभी कार ने टक्कर मार दी। मृतक के पिता शीशराम की तहरीर पर बुलेरो कार चालक नाम पता अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें