फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से फोन पर कहासुनी हुई तो मायके में फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव नगला भूपाल में पति से फोन पर हुई कहासुनी के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह अपने मायके में आई हुई थी। नगला भूपाल निवासी नायब सिंह की पुत्री रंजना (30) ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नायब सिंह ने बताया कि रंजना की शादी कृष्णगोपाल पुत्र जागेश सिंह निवासी बहेड़िया थाना व जिला कासगंज के साथ करीब तीन साल पहले की थी।
विज्ञापन

करीब डेढ़ वर्ष की एक पुत्री भी है। रंजना करीब 15 दिन पहले मायके आई थी। मंगलवार सुबह उसके पास दामाद कृष्ण गोपाल का फोन आया। किसी बात को लेकर दोनों में फोन पर ही कहासुनी हो गई। हम लोग अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी रंजना ने कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। उसे फंदे से लटका देखा तो जिला अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें