फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की मनमानी पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Fri, 09 Dec 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
डीलर की मनमानी पर फूटा गुस्सा, प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राशन डीलर की मनमानी को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। नगला फरीद के लोगों ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राशन डीलर को हटाने की मांग की। इस मौके पर ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव का राशन कोटा महिला के पास है। महिला राशन देने में मनमानी करती है। ग्रामीणों को बीते दो महीने से राशन नहीं मिल सका है। जब ग्रामीणों ने विरोध किया तो डीलर ने अभद्रता की। आरोप है कि डीलर ने फर्जी कागज लगाकर कोटा ले लिया है। इसका मामला न्यायालय में चल रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से डीलर के कागजों की जांच कराने और कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान रवी, महेश, किशोर, राजू, दलवीर, अतिवीर, नाहर सिंह,हरपाल, कृष्ण गोपाल, दुर्गपाल, बेनीराम, सुभाष, लाखन सिंह, अमर सिंह, प्रेमपाल, जमुनादास, मिथलेश, गीतादेवी, काजल, ओमवती, रेशमादेवी, कमला, नीतू, सुनीता देवी, रामबेटी रहे।

सपा नेता की मिलीभगत से कर रही काम
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला को राशन कोटा दिलाने में एक सपा नेता ने अहम भूमिका अदा की है। महिला सपा नेता से दबाव डलवाने की धमकियां देती हैं। बताया जाता है कि सपा नेता जिले में एक बडे़ ओहदे पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें