जलेसर। गांव गणेशपुर निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी लवली (35) शनिवार दोपहर खेत से घर लौट रही थीं। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राॅली के पहिए के नीचे आकर बुरी तरह घायल हो गईं और मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जानकारी हासिल की। परिजन ने देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची थी। लेकिन परिजन ने घटना में कोई भी कानून कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम कराने से साफ मना कर दिया। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।
वहीं, जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जलेसर-सिकंदरराऊ मार्ग पर 23 नवंबर को ट्रैक्टर की साइकिल से टक्कर हुई थी। ग्राम मुड़ई निवासी विश्वेसर दयाल साइकिल से बाजार करने जलेसर आ रहे थे। हादसे में घायल को इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद