फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बियर शॉप के मालिक पर जानलेवा हमला, गाड़ी में की तोड़फोड़

Sat, 14 Dec 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

एटा। थाना कोतवाली नगर में अनुज कुमार निवासी पिपहरा थाना निधौली कलां ने 19 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बसुंधरा में बियर की दुकान है। 11 दिसंबर को इन लोगों ने सदाशिव हॉस्पिटल के सामने जानलेवा हमला किया और गाड़ी में तोड़फाेड़ कर दी।
अनुज कुमार ने बताया कि वह दुकान से 11 दिसंबर की रात एटा के लिए आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी कोतवाली देहात कार्यालय के सामने पहुंची, तभी दूसरी बोलोरो गाड़ी ने रगड़ते हुए ओवरटेक किया। विरोध किया तो कहासुनी हुई और बात खत्म हो गई। इसके बाद जब मैं आगे चला तो आगरा रोड पर सदाशिव हॉस्पिटल के सामने इन लोगों ने गाड़ी फिर रोक ली। गालीगलौज करते हुए मुझे गाड़ी से उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी देर में पीछे से आ रही एक बस से 20 लोग उतरे और सभी ने मेरे ऊपर जानलेवा हमला दिया। इतना ही नहीं ईंट-पत्थर फेंककर मेरी गाड़ी को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग जब घटनास्थल की ओर आए, तो जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें