फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला मोहन के पास बंबे में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नगला मोहन के पास बंबे में शनिवार की सुबह लोगों ने युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

जैथरा प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप राणा ने बताया कि शनिवार सुबह डायल 112 पर सुरजीत नाम के व्यक्ति ने कॉल की। बताया कि नगला मोहन के पास बंबे में युवक का शव पड़ा है। जिस पर पुलिस को मौके पर भेजा गया। पुलिसकर्मियों ने बंबे से शव को बाहर निकाला। तलाशी लेने पर उसके पास से 830 रुपये बरामद हुए। आसपास के गांववासियों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन कोई उसे नहीं पहचान सका। बताया कि मृतक की उम्र 35 वर्ष के लगभग रही होगी। वह नीले रंग की शर्ट व काले रंग का पायजामा पहने हुए था। उन्होंने बताया शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें